Posts

Showing posts from March, 2023

कहानी एक छोटे से बिहार राज्य की ।

 ये कहानी है येक बिहार के छोटे से जिला कैमूर की कैमूर जिला में एक छोटा सा गांव है जिस गाव का नाम बाघी है इस गांव में सब कुछ बढ़िया और खुशहाल है यहां के लोग काफी ही इंट्रेस्टिंग है इसी गांव में एक बहुत ही दुखद बात भी है ऎसे तो हमारा देश आजाद हो गया है। लेकिन इस गांव के लोग अभी भी गुलामी का जिंदगी जी रहे है हमारे गाव में चार जाती है 1; यादव 2,ठाकुर 3,पासवान और 4,बिंद मै भी बिंद जाती से ही हूं। यहां का कल्चर ऎसा है कि यहां के ठाकुर सब अपना काम जब्रजस्ती करवाते है। और काम ना करने पर गाली और मारने लगते है। जैसे की हमारे गाव में येक बार की बात है कि रोपनी का सीजन आया धान की रोपनी सारे मजदूर रोपनी करने में लग गए। हमारे यहां ज्यादा औरत रोपनी करती है। येक दिन येक औरत रोपनी करने अपने खेत में जा रही थी तभी। येक ठाकुर आया और बोला कहा जा रही हो औरत बोली ठाकुर साहब मै अपने खेत में रोपनी करने जा रही हूं। ठाकुर बोला तू अपनी रोपनी करने जा रही है और मेरा खेत कौन रोपेगा तब ओ महिला बोली ठाकुर साहब मेरे खेत में रोपनी करना है खेत तैयार है। तब तक ले ठाकुर इतना कहने पर ही गाली देकर मारने लगा उस औरत को यही...